हर्पीस बीमारी में क्या खाना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Wed 30th Nov 2022 : 14:17

हर्पीस (कोल्ड सोर) में क्या खाना चाहिए

हर्पीस (कोल्ड सोर) एक वायरल बीमारी है, जो हर्पीस सिम्प्लेक्स वायरस के कारण होता है। इस बीमारी में मुंह और त्वचा के अन्य हिस्सों के आसपास घाव या फफोले बन जाते हैं। इस घाव के कारण दर्द, जलन और खुजली की समस्या होती है। साथ ही थकान, सूजन और बुखार जैसी परेशानी भी महसूस हो सकती है। इसके लिए अन्य ईलाज है लेकिन कई बार आपके गलत खानपान के कारण भी ये समस्या गंभीर रूप ले सकती है, जिसकी वजह से आपको असहनीय दर्द और त्वचा में भी परेशानी होने लगती है। इससे बचाव के लिए आपको अपने खानपान पर विशेष ध्यान देकर संक्रमण और हर्पीस के लक्षणों के कम कर सकते हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए आपको प्रोटीन और ऊर्जा से भरपूर आहार लेने की जरूरत होती है। हर्पीस में आपको कैसा खानपान रखना चाहिए और किन चीजों को इग्नोर करना चाहिए। इसके बारे में विस्तार से बता रही हैं द्वारका के आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशियन क्लीनिक की डॉक्टर सुगीता मुटरेजा।
हर्पीस की समस्या में क्या खाना चाहिए
1. प्रोटीन

हर्पीस की समस्या में प्रोटीनयुक्त आहार का सेवन करना चाहिए। इससे नई कोशिकाओं को निर्माण में मदद मिलती है। साथ ही शरीर को पोषण प्रदान करने में भी प्रोटीन अहम भूमिका निभाता है। प्रोटीन के सेवन से आपको हर्पीस की समस्या में जल्द आराम मिल सकता है। प्रोटीन के लिए आप अंडा, दूध, दही, दाल. बीन्स, नट्स और सोयाबीन खा सकते हैं। इसके सेवन से शरीर से टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिलती है।
2. विटामिन सी

विटामिन सी के सेवन से शरीर का इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होता है। इससे संक्रमण को जल्द ठीक करने में मदद मिलती है। इसके लिए आप अपने आहार में आंवला, संतरा, नींबू, मौसमी, हरी पत्तेदार सब्जियां और टमाटर का सेवन भी करना चाहिए। इससे शरीर में एंटीबॉडी बनती है और रोगों से लड़ने की ताकत मिलती है।
3. विटामिन ए और ई

विटामिन ए और ई की मदद से स्किन संबंधी समस्याओं और इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद मिलती है। इसके अलावा विटामिन ए और ई आरसीबी के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसके लिए आपको बादाम, सुरजमुखी के बीज, मूंगफली और सोयाबीन जैसे पदार्थों का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा आप हरी सब्जियों का सेवन भी कर सकते हैं।
4. एंटीऑक्सीडेंट

एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल्स से होने वाले रोगों को दूर करता है। साथ ही इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। इसके लिए आपको बीन्स, पालक, टमाटर, पत्तागोभी, ब्रोकली और फलों का सेवन करना चाहिए।

5. हर्ब्स और मसालों का उपयोग

हर्पीस से ठीक होने के लिए आपको अदरक, लहसुन, लौंग, सोंठ, हल्दी और काली मिर्च का भी सेवन करना चाहिए। इसने एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। इससे हर्पीस के लक्षणों को कम करने में मदद मिलती है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info